फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The panto of the special train broke and there was a jam for two hours.

Chandauli News: राजगीर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का पेंटो टूटा दो घंटे तक लगा जाम

Sun, 26 Oct 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The panto of the special train broke and there was a jam for two hours.
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर शनिवार की सुबह पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड में रेलवे फाटक संख्या 20 के पास राजगीर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का पेंटो टूटने से वंदे भारत सहित छह ट्रेनों का परिचालन बाधित हाे गया। दो घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। फाटक बंद होने के कारण दोनों तरफ करीब तीन किमी तक जाम लग गया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पूर्व रेलवे के डाउन यार्ड में ईस्ट आउटर केबिन के पास एलसी गेट संख्या 20 पर पोल संख्या 748-19 के पास शनिवार की सुबह 07:27 बजे राजगीर- आनंद बिहार जा रही स्पेशल ट्रेन के इंजन का पेंटो ओएच ई तार में फंसकर टूट गया। इससे ट्रेन यार्ड में खड़ी हो गई। ट्रेन के मेन लाइन में खड़ी हो जाने से पटना पीडीडीयू रेल खंड के अप की ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। इस दौरान आप की पटना गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस, महानंदा, पंजाब मेल, भागलपुर- आनंद बिहार स्पेशल और बक्सर पीडीडीयू मेमू पैसेंजर दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी कर दी गई। विभागीय के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गए। लगभग दो घंटे बाद ओएचई तार और पेंटो की मरम्मत कर परिचालन बहाल कराया। ट्रेनों के जहां तहां खड़ी रहने से यात्री परेशान दिखे। वहीं कैली -चंदौली मार्ग पर रेलवे फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर तक आवागमन प्रभावित हुआ था लेकिन सूचना मिलते ही इंजीनियरों की टीम ने पहुंच कर गड़बड़ी को दूर किया और ट्रेन का आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन


इनसेट-
ट्रैक्टर ट्रॉली का टूटा गुल्ला, फाटक बंद होने से लगा जाम
सचित्र-
ताराजीवनपुर। पटना - पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल रूट पर कुचमन स्टेशन के समीप रेलवे फाटक को पार करते समय शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। वहीं फाटक बंद होने से मार्ग पर भी वाहनों का आवागमन रूक गया। सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ ने जेसीबी से ट्रैक्टर को हटवाया और आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर में 12:30 बजे कुचमन रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय ओवरलोड ट्रैक्टर का गुल्ला रेलवे ट्रैक पर टूट गया। इससे अप और डाउन की ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे पीडीडीयू नगर सकलडीह मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ डाउन पोस्ट की टीम ने 38 मिनट बाद जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाया। इसके बाद ट्रेनों और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इसके पूर्व फाटक बंद होने के कारण फाटक के दोनों तरफ एक एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। इस संंबध में आरपीएफ यार्ड पोस्ट प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली का गुल्ला टूटने से फाटक पर आवागमन बाधित हुआ था। जेसीबी से ट्रैक्टर को हटवाया गया और आवागमन शुरू कराया गया।






इनसेट-
डाला छठ को लेकर मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाम, हलाकान रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। दीपावली और डाला छठ महापर्व को लेकर सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे हुए मजदूरों के घर चले जाने के कारण कार्य ठप हो गया है। इसके कारण सकलडीहा में वन वे मार्ग होने से मुख्य मार्ग और कस्बा में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। शनिवार को जाम लगने से पुलिस हलकान रही। कई दुकानदारों को जाम लगने पर वाहनों का चालान करने व कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण कार्य एक सप्ताह से बंद है। मुख्य मार्ग पर एक तरफ सीसी मार्ग ढालकर छोड़ दिया गया है। इससे सकलडीहा अलीनगर तिराहा से चंदौली सकलडीहा वाया चहनिया कमालपुर मार्ग पर वाहनों की कतार लग जा रही है। कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य बंद होने से मार्ग वन वे हो गया है। जिससे जाम लग रहा है। जाम को लेकर सुबह से लेकर शाम तक पुलिस तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed