फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The pace of construction of six lanes slowed down due to encroachment

Chandauli News: अतिक्रमण की वजह से थमी सिक्स लेन के निर्माण की रफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 04:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
The pace of construction of six lanes slowed down due to encroachment
पीडीडीयू नगर। करीब दो साल से पड़ाव चौराहे से सुभाष पार्क तक सिक्स लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। दुलहीपुर और पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य गति बेहद धीमी हो गई है। जिला प्रशासन सड़क की जमीन से कब्जा नहीं हटवा सका है। ऐसे में अभी तक मात्र 60 फीसदी काम हो पाया है। वहीं, व्यापारी अतिक्रमण सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में 328.28 करोड़ रुपये से पड़ाव से गोधना चौराहे तक 15 किलोमीटर सिक्स लेन का निर्माण प्रस्तावित है। इस समय पड़ाव चौराहे से सुभाष पार्क तक करीब आठ किलोमीटर के हिस्से में सिक्स लेन बनाया जा रहा है। दुलहीपुर व स्थानीय बाजार में अतिक्रमण के कारण कार्य की प्रगति धीमी गति से चल रही है। दरअसल दोनों बाजार काफी पुराने हैं। यहां लोगों ने दुकानों के साथ मकान आदि भी बनवा लिए हैं। अब जब सड़क चौड़ीकरण की योजना आई तो दुकान व मकान भी निर्माण की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, पीडब्ल्यूडी की ओर से कई बार दुकानों और भवन स्वामियों को जमीन खाली करने का नोटिस भी दिया गया है लेकिन किसी ने उस पर अमल नहीं किया। दुलहीपुर बचाओ संघर्ष समिति बनाकर दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं। दोनों जगह के लोगों का कहना है कि यहां सिक्स की बजाय फोरलेन बनाया जाए तो उनके निर्माण काफी हद तक बच जाएंगे। वहीं, कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील राठौड़ का कहना है कि जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। कब्जा हटने के बाद तेजी से काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.....

दुलहीपुर बाजार में जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। जमीन खाली होने के बाद कार्यदायी संस्था को सड़क बनाने के लिए सौंप दी जाएगी। - आलोक कुमार, एसडीएम, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed