{"_id":"61688755396e2e3ed829d82b","slug":"the-old-man-who-was-in-the-river-was-not-found-even-on-the-second-day-chandauli-news-vns617208425","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबे वृद्ध का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबे वृद्ध का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के बरहन गांव निवासी इंद्रदेव यादव (62) की बुधवार की शाम तैर कर नदी पार करने के प्रयास में बह गये। घटना का पता लगने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने वृद्ध की नदी में काफी तलाश की पर उनका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को आसपास के गांवों में इसकी खबर फैलने के बाद सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी वहां पहुंच गए और नदी में कूदकर तलाशने में सहायता की लेकिन देर शाम तक वृद्ध का पता नहीं चल सका था।
बताया जाता है कि वृद्ध रैपुरी कम्हारी मौजा स्थित अगहर बीर बहुरिया नदी के किनारे बांस काटने के बाद नदी तैर कर पार कर रहे थे। उसी दौरान बीच नदी की धारा में पहुंचने पर वे बह गए। इसकी सूचना नदी के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने वृद्ध के घर पर दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने देर शाम तक वृद्ध की काफी खोज की पर उनका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह इंद्रदेव के नदी में बह जाने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नदी में कूद कर वृद्ध की काफी खोज बीन की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद थक-हार कर ग्राम प्रधान जगमेंद्र यादव ने धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के साथ महूजी व जिगना घाट पर नदी में खोजबीन शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक भी वृद्ध को खेजने के लिए गोताखोरों के साथ पानी मे कूद गए। सभी ने काफी देर तक नदी के झाड़ झंखाड़ों में तलाश की पर वृद्ध का पता नहीं चल पाया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।