फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The lock imposed by removing the possession from the school

विद्यालय से कब्जा हटवाकर लगाया गया ताला

Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The lock imposed by removing the possession from the school
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। चपरासी की नौकरी न मिलने पर पिछले दस सालों से माध्यमिक विद्यालय, जयमोहनी पर कब्जा कर चुके डहरू कोल और उसके परिवार को बृहस्पतिवार को हटा दिया गया। एसडीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने कब्जा हटवाते हुए विद्यालय के भवन पर ताला लगवा दिया। अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में विद्यालय के भवन पर कब्जे की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर कब्जा हटवाने का आदेश एसडीएम को दिया था।
विज्ञापन

विकास खंड के माध्यमिक विद्यालय जयमोहिनी के एक भवन पर गांव के ही डहरू कोल ने दस वर्षों से कब्जा कर लिया था। सूत्रों के अनुसार विद्यालय में चपरासी की नौकरी न मिलने से नाराज होकर उसने कब्जा किया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 13 सितंबर को ‘चपरासी की नौकरी नहीं मिली तो विद्यालय भवन पर जमाया कब्जा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम संजीव सिंह ने नौगढ़ एसडीएम डॉ.अतुल कुमार को कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। एसडीएम ने डहरू कोल भवन खाली करने के लिए समय दिया था। इसके बावजूद भी उसने भवन खाली नहीं किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तहसीलदार लालता प्रसाद ने डहरू और उसके परिवार को विद्यालय भवन से बाहर करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराकर कमरो में ताला लगाने के बाद चाबी एबीएसए अवधेश नारायण सिंह को सौंप दिया। डहरू के अनुसार विद्यालय भवन का निर्माण इस शर्त पर हुआ था कि विद्यालय बनने के बाद परिवार के एक सदस्य को चपरासी की नौकरी दी जाएगी। इसलिए उसने विद्यालय पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed