फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The leopard entered the yard

अहाते में घुसा तेंदुआ

Fri, 06 Jan 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
The leopard entered the yard
िपा हुआ तेंदुआ।
अलीनगर थाने के समीप भगवान दास अहाते में गुरुवार की शाम तेंदुआ घुस आने से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही अलीनगर थाने की पुलिस ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी रही। अलीनगर थाने के समीप गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की पतंग कटकर पास के अहाते में चली गयी। पतंग को लेने के लिए कुछ बच्चे दीवार पार कर अहाते में पहुंचे। जहां बच्चों को झाड़ी में तेंदआ दिखा। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने अहाते को घेर लिया। इसी बीच अलीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के एसडीओ जेपी सिंह और रविशंकर प्रसाद अपनी टीम के साथ पहुंच गये। शहरी क्षेत्र में तेंदुए की आने की खबर पर आसपास दहशत का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिये कानपुर से टीम को बुलाया गया है। सावधानी के तौर पर वन विभाग की टीम ने चारों ओर से घेरा बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed