फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The indifference of the clouds, the breath of the sultry heat

Chandauli News: बादलों की बेरुखी, उमस भरी गर्मी से सांसत

Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The indifference of the clouds, the breath of the sultry heat
पश्चिमी प्रदेश में बारिश ने कहर बरपा रखा है जबकि चंदौली में छिटपुट बारिश हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। पिछले पांच दिनों में एक बार भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। इससे किसानों चिंतित हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से जिले में बारिश की संभावना जताई है। पिछले पांच दिनों में इतनी बारिश नहीं हुई है कि लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल सके। सुबह से शाम तक धूप के चलते पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून के शुरुआती दौर में कुछ दिनों तक हुई अच्छी बारिश से जगी उम्मीद दम तोड़ने लगी है। पिछले पांच दिनों में केवल रविवार की रात ही आधे घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। उसके बाद आसमान से बादल गायब से हो गए हैं। कभी-कभी बादल दिख भी रहे हैं तो बिना बरसे चकमा देकर निकल जा रहे हैं। बारिश न होने से सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं। नहरों में पहले से ही पानी का घोर अभाव है, अब रही-सही उम्मीद बारिश तोड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश नहीं हुई तो धान की खेती करना असंभव हो जाएगा। इस संबंध में राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी बृहस्पतिवार से जिले में बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा जो लगभग चार से पांच दिनों तक रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed