फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The idol at the ancient Hanuman temple has been damaged for the past 5 months.

Chandauli News: प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति 5 माह से क्षतिग्रस्त

Sat, 03 Jan 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The idol at the ancient Hanuman temple has been damaged for the past 5 months.
चहनिया। सराय बलुआ पकड़ी पेड़ के पास प्राचीन श्री बाल स्वरूप हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्ति लगभग 5 महीने से क्षतिग्रस्त है। इससे श्रद्धालुओं में निराशा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। भक्तों का कहना है कि जल्द से जल्द नई मूर्ति स्थापित कर मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाए। समाजसेवी प्रेमचंद चौरसिया ने कहा कि हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन आस्था कभी क्षतिग्रस्त नहीं हो सकती। सत्य और श्रद्धा के मार्ग पर चलते हुए हर विपदा का सामना करना चाहिए। स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रशासन, ग्राम प्रधान और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि जल्द से जल्द मूर्ति पुनः स्थापित कर मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ कराया जाए। इस दौरान प्रेम शंकर गुप्ता, सुनील चौरसिया, शिवप्रकाश गुप्ता (कल्लू), पंकज चौरसिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed