फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The hour-long rain

घंटे भर हुई बारिश

Fri, 17 Jun 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 17 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
तपती गर्मी के बीच गुरुवार को दोपहर में घंटे भर की बारिश ने लोगों को राहत प्रदान की। जनपद के आधे से अधिक हिस्से में हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं किसानों को भी अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है। हालांकि जिले के आधे हिस्से में काले मेघ छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। लोग बारिश की आस लगाए ही रह गए। 
विज्ञापन

इस वर्ष मौसम विज्ञानियों ने अच्छी बारिश की घोषणा की है। एक सप्ताह की देरी से ही सही लेकिन मानसून अपनी रफ्तार से चल रहा है। आम तौर पर पूर्वांचल में 21 जून से बारिश होती है। हालांकि मध्य जून में बारिश होती है। जनपद में पिछले कई वर्षों से सूखे की वजह से हर वर्ग परेशान रहा है। ऐसे में इस वर्ष मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। गुरुवार को तपन के बीच अचानक ठंडी हवाएं चली और काले मेघ आसमान में छाए लोगों के मन में बारिश की उम्मीद जगी। जनपद के दक्षिणी हिस्से में चकिया, इलिया, शहाबगंज के साथ ही सैयदराजा, कंदवा आदि इलाकों में शाम होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। यहां करीब एक घंटे तक की बारिश हुई। इससे खेतों में पानी जमा हुआ।वहीं मुगलसराय, पड़ाव, चंदौली सहित आधे जनपद में काले मेघ छाए, ठंडी हवाएं भी चली लेकिन बारिश की बूंदे नहीं गिरी।  हालांकि लोगों को आश है कि जल्द ही बारिश से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed