फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The hospital was still functioning despite being sealed, resulting in the death of a woman.

Chandauli News: सील के बाद भी चल रहा था अस्पताल, महिला की मौत

Mon, 27 Oct 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The hospital was still functioning despite being sealed, resulting in the death of a woman.
नौगढ़ में जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों को ढांढस बंधाते एसडीएम विकास मित्तल। संवाद
नौगढ़। डेढ़ महीने पहले बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे जिस अस्पताल को सील किया गया था। उस अस्पताल का संचालन हो रहा था और रविवार को इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर तीन घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन

प्रशासन के आश्वासन पर माने। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने फिर से अस्पताल को सील कर दिया और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। शेरवा गांव निवासी रेशमा (25) को रविवार सुबह पेट में तेज दर्द की शिकायत पर परिजन नौगढ़ स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान रेशमा और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के मुख्य द्वार पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन से अस्पताल के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम विकास मित्तल और डिप्टी सीएमओ संजय सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अस्पताल को डेढ़ महीने पहले भी सील किया गया था, इसके बावजूद संचालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए अस्पताल का संचालन जारी रखा था। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया है और संचालक व डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed