फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The head of Hetimpur feeder has been blown off the bush

झाड़ झंखाड़ से पटा हेतिमपुर फीडर का हेड

Thu, 08 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The head of Hetimpur feeder has been blown off the bush
शिकारगंज । क्षेत्र के चंद्रप्रभा नदी मुजफ्फरपुर बीयर से निकले हेतिमपुर फीडर का हेड पूरी तरह झाड़ झंखाड़ से पट गया है। जिसके कारण किसानों को नहर का पानी नहीं मिल रहा है ।इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है । किसानों ने हेड की सफाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान सुदामा यादव, अछैबर यादव, रविंद्रनाथ दुबे सहित तमाम किसानों ने कहा कि हेतिमपुर फीडर के हेड से एक किलोमीटर अहरौरा-चकिया मार्ग तक नहर पूरी तरह झाड़ झंखाड़ से पटी है। वर्षों से सफाई न होने से झाड़ियां पेड़ों का रूप ले रही है। जिससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सूखे की स्थिति में किसान आक्रोशित हैं। किसानों ने सहायक अभियंता कमलेश सोनकर को ज्ञापन देकर फीडर की सफाई कराने की मांग की और चेतावनी दी की शीघ्र ही सफाई नहीं कराई गई तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed