फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The forest department caught the tractor plowing the forest, the driver absconded

जंगल जोत रहे ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा, चालक फरार

Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The forest department caught the tractor plowing the forest, the driver absconded
नौगढ़। आरक्षित वन क्षेत्र में चकरघटृटा थाना क्षेत्र के मझगांई गांव के समीप आरक्षित वन भूमि की जोताई कर रहे ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने हल के साथ पकड़ा है। इस मामले में मझगाई गांव के पांच लोगों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने पकड़े गए ट्रैक्टर व हल को जब्त करने के लिए प्रभागीय कार्यालय को सीजर रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के तहत भैसौड़ा कंपार्टमेंट नंबर 13 में शनिवार की रात अतिक्रमणकारी महिलाओं के साथ आरक्षित वन क्षेत्र की भूमि को ट्रैक्टर से जोतकर खेत बना रहे थे। वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान को देर रात करीब साढ़े दस बजे मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल में कुछ लोग ट्रैक्टर से वन क्षेत्र को तहस- नहस कर रहे हैं। खेत को जोतकर अतिक्रमण करने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर वनक्षेत्राधिकारी वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाते हुए चालक शोर मचाते हुए ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वनकर्मियों ने रात में ही ट्रैक्टर को हल सहित कब्जे में लेने के बाद रेंज कार्यालय ले आया गया। वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने बताया कि भारतीय वन्यजीव अधिनियम के विभिन्न धाराओं में पांच लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। टीम में वन दारोगा वीरेंद्र पांडेय, वनरक्षक प्रसिद्ध नारायण, शिवपाल चौहान, महेंद्र प्रसाद रहे।
विज्ञापन

डीएफओ रामनगर, दिनेश सिंह वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने तथा वन्य जीवों का शिकार करने वाले शिकारियों को पकड़ने हेतु वन क्षेत्राधिकारीयों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। गश्त के दौरान पकड़े गए ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed