फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The fire of the stove caught fire in the residential house, the household goods burnt

चूल्हे की चिंगारी रिहायशी मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Mon, 09 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The fire of the stove caught fire in the residential house, the household goods burnt
चंदौली के धीना थाना के चिलबिली गांव में रविवार की रात चूल्हे से निकली की चिंगारी से संजय और हृदय बिंद के मकान में आग लग गई। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक आग से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। दोनों घरों के लोग खुले आसमान के नीचे गए हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय रविवार की रात खाना खाने के बाद बगल में सीमेंटेड सीट के मकान वाले घर में सो गए। संजय की पत्नी ने खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख को सुलगता ही छोड़ दी थी। आधी रात के वक्त हवा चलने पर चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। आग की लपटों की आंच से परिवार वालों की आंख खुल गई और चिल्लाते हुए घर से बाहर भागे। शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने में जुट गए। हालांकि आग संजय के घर के साथ उसके भाई हृदय के घर तक पहुंच गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों घरों की आग को बुझाया लेकिन तब तक गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। मंगलवार को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने एसडीएम से वार्ता कर पीड़तों को मुआवजा और कोटे से राशन दिलाने को कहा। इस मौके पर चंद्रिका बिद, पूर्व प्रधान चिटू सिंह, गुड्डू सिंह, भरत निगम, मराछू बिंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed