फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The father-son injured Hmlakr

पिता-पुत्र पर हमलाकर किया घायल

Sun, 17 May 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। मुगलसराय।
अमर उजाला ब्यूरो। मुगलसराय। Updated Sun, 17 May 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
The father-son injured Hmlakr
 बाइक खड़ा करने को लेकर उपजे विवाद में शनिवार की शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को कोतवाली ले आई। आवश्यक कार्यवाही के बाद उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित एक गली में नरेन्द्र पाल सिंह व मातेश्वर व जितेन्द्र की आमने-सामने दूकान है।
विज्ञापन

 शनिवार की शाम नरेन्द्र पाल सिंह का पुत्र (25) वर्षीय बलविन्दर सिंह अपनी दूकान पर पहुंचा और बाइक  खड़ी कर दी। जिस पर सामने के दूकानदार भाई मातेश्वर व जितेन्द्र ने उसे बाइक पीछे करने को कहा। जिस पर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों में हाथपाई होने लगी। बलविन्दर के पिता नरेन्द्र पाल सिंह बीच बचाव करने पहुंचे तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं बलविन्दर को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पक्ष का आरोप है कि दोनों में कई दिनों से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले भी कहा सुनी हुई थी। उसी खुन्नस को लेकर दोनों ने कुछ अराजक तत्वों को बुलाकर पहले से आसपास खड़ा कर दिए थे। जैसे ही बलविन्दर बाइक लेकर आया दोनों के बीच फिर झगड़ा होने लगा इसके बाद साथियों ने हमला बोल दिया। इसमें नरेन्द्रपाल सिंह व बलविन्दर सिंह घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को पहले कोतवाली ले आयी जहां आवश्यक कार्यवाही के बाद उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं दूसरा पक्ष भी थाने आकर अपना पक्ष रखा। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल साजिद सिद्दीकी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो गया था जिस पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed