फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The drivers created a ruckus at the gate of Bharat Petroleum

टैंकर चालकों ने भारत पेट्रोलियम के गेट पर किया हंगामा

Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The drivers created a ruckus at the gate of Bharat Petroleum
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव स्थित भारत पैट्रोलियम के मुख्य गेट पर बुधवार को टैंकर चालकों ने हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने तेल भराई का कार्य भी ठप कर दिया। चालकों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

टैंकर चालकों व खलासियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी बिना कारण ही उन पर बैन लगा देते हैं। इसके साथ ही टैंकर खड़ा करने के लिएकोई पार्किंग नहीं है। जिससे टैंकर अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर खड़ा करना होता है। कहा कि सड़क पर टैंकर खड़ा होने के कारण पुलिस उनके वाहनों का चालान कर देती है। कहा कि डिपो से टैंकर निकलकर पंप तक पहुंचने के दौरान उन्हें वाहन को बीच में खड़ा करने की इजाजत भी नहीं है। इस दौरान अशोक भारती, युनूस, रिंकू चौहान,गौतम यादव, गुड्डू, मोनू यादव, सोनू, रवि यादव, रामकिशन, रिंकू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed