{"_id":"6236277e863ef015950a1b8e","slug":"the-death-of-a-young-man-in-abuja-hal-chandauli-news-vns643782135","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध् हाल में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध् हाल में युवक की मौत
विज्ञापन
गोधना चौराहे पर मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
नियमताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे गोधना चौराहे के समीप एक पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध हाल में युवक की मौत हो गई। भोर में पुलिस ने लावारिस हाल में पड़े शव को बरामद कर उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचित किया। युवक नौबतपुर से बाइक से घर वापस लौट रहा था। पुलिस युवक की मौत को सड़क दुर्घटना मान रही है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर गांव निवासी त्रिलोचन बिंद का दूसरा पुत्र सुनील बिंद (30) अपनी पत्नी मीना देवी के साथ मनोहरपुर में रहता है। त्रिलोचन बिंद का ससुराल मनोहरपुर में मदन बिंद के यहां पर है। शुक्रवार को होली के पर्व पर मनोहरपुर गांव के अपने मित्र संतोष बिंद और अजीत बिंद के साथ सुनील कुमार अपनी बाइक से नौबतपुर गया था। यहां सुनील की पत्नी ने फोन कर बताया कि उसे करंट लग गया है। इस पर शाम सात बजे के बाद वह मित्रों को छोड़ कर बाइक लेकर घर के लिए निकल पड़ा, लेकिन भोर तक वह घर नहीं पहुंचा। इससे उसकी पत्नी घबरा गई और तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। इस बीच शनिवार की भोर में सुनील गोधना पेट्रोल पंप के समीप पड़ा मिला। गश्त पर निकली पुलिस ने सड़क के किनारे युवक को गिरा देख उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिववारीजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर उसकी पत्नी, पिता आदि थाने पर पहुंच गए। पिता बेटे की मौत को संदिग्ध मान कर जांच की मांग करते हुए तहरीर दी। इस संबंध में सीओ अनिल राय ने बताया कि अलीनगर थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथमदृष्टया अधिक शराब पीने के बाद सड़क दुर्घटना में युवक की मौत प्रतीत हो रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अन्य विषयों पर भी जांच की जाएगी।