फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The craftsmen of the world worshiped by law

विधि विधान से पूजे गए आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Sun, 18 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The craftsmen of the world worshiped by law
पीडीडीयू नगर। जगत के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन जिलेभर में शनिवार को विधि विधान से किया गया। जगह-जगह मूर्तियां स्थापित की गई। पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने खूब जयकारे लगाए।
विज्ञापन

रेलवे क्षेत्र में जगह-जगह पूजा अर्चना के बाद सामूहिक भोज भी आयोजित हुआ। कल कारखाने, वाहन मरम्मत केंद्र, आईटीआई केंद्रों पर पूजापाठ की धूम रही।
पीडीडीयू नगर के रेलवे यार्ड के विभिन्न सेक्शनों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। डीआरएम ऑफिस, जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो, वाहन स्टैंड, ऑटो और विक्रम स्टैंड, टीआरएस शेड, लोको शेड, वरीय अनुभाग अभियंता (समाडी) पैसेंजर यार्ड, एसएंडटी, इलेक्ट्रिकल, कंस्ट्रक्शन, विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र गया कॉलोनी, प्लॉटडिपो, डाउन रिसीविंग यार्ड, कैरेज एंड वैगन केयर सेंटर, डाउन हंप, पावर हाउस आदि कार्यालयों पर बने पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। भगवान की भव्य आरती उतारी गई। प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो चालक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस मौके पर रामजी मिश्र, दयाराम, गुलाब, इम्तियाज शेख, पारस यादव, मंटू गुप्ता, गुड्डू यादव, राजा, तापस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, बिजली पावर हाउस में धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। कारखानों में मूर्तियां स्थापित कर हवन पूजन किया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं की ओर से पटनवा स्थित कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव, संजय यादव, मुकेश गोंड़, राजेश यादव, डॉ. नरेश कुमार सिंह, कार्तिक यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed