फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The CPI-ML agitation

भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 19 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
The CPI-ML agitation
भाकपा माले के नेतृत्व में अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के नए भूमि अधिग्रहण कानून को किसान व गरीब विरोधी बताया गया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सूबे की सरकार ने जमीन संबंधी कानून लाकर यह साबित कर दिया है कि वह दलित और गरीब विरोधी है।

 इस अध्यादेश के आ जाने के बाद दलितों की बची खुची जमीन भी भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर ली जाएगी। कहा कि ग्राम पंचायतों में मनबढ़ लोगों द्वारा कब्जा की गई ग्राम समाज व बंजर जमीन को कब्जामुक्त कराकर यदि गरीबों में बांट दिया जाए, तो गरीबों को भी दो बक्त के निवाले के लिए दर-दर की ठोकरें खानी नहीं पड़ेगी। सरकारी उपेक्षा के चलते किसानों की हालत दयनीय हो गई है।

प्राकृतिक आपदा की वजह से पिछले तीन वर्षों से किसानों की खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। कभी सूखा तो कभी ओलावृष्टि किसानों के लिए मुसीबत बनकर आई। इससे किसानों की कमर टूट गई।

फसल बर्बादी के बाद केंद्र और प्रदेश सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा की थी लेकिन आज तक जिले के 60 प्रतिशत किसानों को फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हुई।

धरने में खेग्रामस के प्रदेश सचिव अनिल पासवान, माले राज्य कमेटी सदस्य मिठाईलाल, विजयी राम, रामवचन वनवासी, कतवारू वनवासी आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed