फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The campaign will run from June 15

15 जून से चलेगा अभियान

Tue, 09 Jun 2015 01:35 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
The campaign will run from June 15
समाजवादी लोहियावाहिनी, समाजवादी छात्र सभा व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला
विज्ञापन
इकाई की संयुक्त बैठक सोमवार को नरसिंहपुर स्थित सपा कार्यालय पर हुई।

इस दौरान फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा के खिलाफ 15 जून से चलाए जाने वाले पोल खोल अभियान की सफलता के लिए रणनीति बनाई। साथ कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस अवसर पर लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि पोल खोल अभियान के तहत लोहियावाहिनी संगठन को जनपद के सैयदराजा विधानसभा इलाके की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा छात्र सभा मुगलसराय, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड को चकिया विधानसभा में पोल-खोल अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी मिली है। कहा कि लोहियावाहिनी टीम सैयदराजा क्षेत्र में जन-चौपाल और घर जाकर लोगों के भ्रमित करने वाली भाजपा सरकार के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 इस दौरान सपा सरकार की नीतियों व सिद्धांतों को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पेयजल योजना से उन गरीबों को लाभान्वित करना है। इस दौरान आनंद जायसवाल, संतोष यादव, मुकेश यादव, इलियास अहमद, संजय सोनकर, अर्जुन अग्रहरि, सदानन्द यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुदामा यादव व संचालन पंकज मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed