फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The bridge was rebuilt amidst the rain

बारिश के बीच पुल का किया पुननिर्माण

Sat, 12 Jun 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The bridge was rebuilt amidst the rain
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में रेलवे ट्रैकों को सुदृढ करने के लिए लगातार संरक्षा के कार्य जारी है। इसी क्रम में रेलवे के छोटे छोटे पुल पुलियों को बारिश के पहले नए बनाने का काम युद्ध स्तरपर चल रहा है। इसी क्रम में तेज बारिश के बीच बृहस्पतिवार को पीडीडीयू गया रेल रूट पर कर्मनाशा के समीप पुल संख्या 692 का पुननिर्माण किया गया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय की देख रेख में ट्रेनों को 160 किमी की रफ्तार से दौड़ाने के लिए तेजी से ट्रैकों के सुदृढीकरण किया जा रहा है। बृहसपतिवार को मंडल के डीडीयू-गया रेलखंड में कर्मनाशा स्टेशन के पास स्थित एक पुराने छोटे रेल पुल (692) के स्थान पर नए लघु रेल पुल का निर्माण किया गया। कार्य के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बावजूद इसके काम नहीं रूका। रेल पुल के पुनर्निर्माण के लिए ऊपर से रेलवे ट्रैक का हिस्सा हटाते हुए उसके पुराने ढांचे को ध्वस्त कर नए प्रीकास्ट आरसीसी बॉक्स व स्लैब स्थापित किया गया। इसके बाद हटाये गए रेलवे ट्रैक के हिस्से को फिर से लगा दिया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) वारिज नयन, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) ओपी सिंह यादव, मंडल परिचालन प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ, यातायात निरीक्षक जेपी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed