{"_id":"3092428c4ec0d0e3daa5bbdd3c588a85","slug":"the-board-glad-on-received-the-first-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल को प्रथम स्थान मिलने पर खुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल को प्रथम स्थान मिलने पर खुशी
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 17 Apr 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले जिम खाना में गुरुवार की शाम 60वां रेल सप्ताह
विज्ञापन
समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विद्या भूषण ने
दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्हाेंने महाप्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंडल को पूरे जोन में प्रथम स्थान दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्य निष्ठा का परिणाम है। उन्हाेंने कर्मचारियों से और अधिक मेहनत करने की अपील की।
डीआरएम ने कहा कि पूरे जोन में मुगलसराय मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 15 शील्ड, 35 रेल कर्मियों का व्यक्तिगत पुरस्कार और तीन को ग्रुप पुरस्कार महाप्रबंधक द्वारा दिया गया है। जो पूरे जोन में सबसे अधिक है। तत्पश्चात डीआरएम ने मंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 280 कर्मचारियों एवं 5 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त 21 ग्रुप पुरस्कार उन्हाेंने विभिन्न विभागों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया। अंत में स्काउट गाइड एवं मंडल रेल कला समिति के सदस्याें ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनाें को भावविभोर कर दिया।
अपरमंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी, महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष दुर्गावती विप्लवी, यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्य एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में रेल कर्मी मौजूद रहे।