फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The BJP has fielded candidates

भाजपा ने उतारे प्रत्याशी

Tue, 07 Feb 2017 01:11 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 07 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
The BJP has fielded candidates
साधना स‌िंह
भाजपा ने काफी इंतजार के बाद जिले के शेष तीन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा सोमवार को कर दी। जिसमें मुगलसराय से भाजपा नेत्री व व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष साधना सिंह पर भरोसा जताया है जबकि सकलडीहा विधायक सुशील सिंह के सीट को बदलते हुए सैयदराजा से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह सकलडीहा सीट से जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी भाजपा के चुनाव चिन्ह पर भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन

मुगलसराय से भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह लंबे समय से भाजपा से जुडी हंै। व्यवसायिक घराने से ताल्लुकात रखने वाली साधना सिंह को टिकट देकर भाजपा ने जहां महिलाओं की भागीदारी दिखाने की कोशिश की हैै। सकलडीहा से भाजपा का चेहरा बने सूर्यमुनि तिवारी युवा राजनीति में खासी पकड़ रखते हैं। खेती से ताल्लुकात रखने वाले सूर्यमुनि तिवारी पिछले एक दशक में राजनीति में हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बबुरी से जिला पंचायत सदस्य के रूप में चयनित हुए थे। लंबे समय से इनके सकलडीहा से प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें चल रही थी। वहीं सैयदराजा सीट से सुशील सिंह को टिकट देकर भाजपा ने बसपा प्रत्याशी विनीत सिंह और वर्तमान सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू के काट के रूप में प्रस्तुत किया है। वर्ष 2007 में धानापुर सीट से बसपा के चुनाव चिन्ह पर सपा विधायक प्रभुनारायण यादव को कांटे की टक्कर में पराजित कर पहली बार विधायक बने थे। 2012 में धानापुर का परिसीमन बदलकर सकलडीहा करने के बाद सुशील सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में विधायकी हासिल की। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। इनके सीट बदलने को लेकर भी लंबे समय से अटकलें जारी थी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed