फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The ambulance going to pick up the patient overturned after being hit by a tractor trolley.

मरीज लेने जा रही एंबुलेंस को ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से पलटी प

Thu, 07 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The ambulance going to pick up the patient overturned after being hit by a tractor trolley.
धानापुर। धानापुर-चहनियां मेन रोड पर मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे रायपुर नहर पुलिया के समीप 102 नंबर की एंबुलेंस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह संयोग था कि घटना के वक्त एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। मंगलवार रात सूचना मिली कि गजेन्द्रपुर में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है। ऐसे में चालक उमेश यादव एंबुलेंस लेकर गजेन्द्रपुर के लिए चला। रात साढ़े आठ बजे एंबुलेंस धानापुर चहनियां मुख्य रोड पर रायपुर नहर पुलिया के समीप पहुंची थी कि बैक हो रहे ट्रैक्टर ट्राली से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। इस टक्कर में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और पलट गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पायलट उमेश यादव ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद एंबुलेंस को धानापुर अस्पताल पहुंचा गया। इस मामले में चालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed