फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Additional Director General of Police inspected the police station

Chandauli News: अपर पुलिस महानिदेशक ने कोतवाली का किया निरीक्षण

Tue, 12 May 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The Additional Director General of Police inspected the police station
चकिया। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने सोमवार को स्थानीय कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। बैरक और सीसीटीएनएस, शस्त्रागार और आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी में अपराध रोकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने आईजीआरएस और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। वाहन चोरी रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। चोरी के मामलों में थाना प्रभारी और सीओ को मौका मुआयना करने का आदेश दिया। एडीजी ने शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटरों और टॉप-10 अपराधियों की निगरानी बढ़ाने को कहा। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज, कोतवाल अर्जुन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed