{"_id":"fef0c46800da61a9bddabe5833ef8786","slug":"the-80-per-cent-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 फीसदी लोगों ने दिए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 फीसदी लोगों ने दिए वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को तीन विकासखंडों
विज्ञापन
चंदौली, चकिया और बरहनी के 252 प्रधान पदों के लिए छिटपुट घटनाओं के बीच
शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ।
झमाझम वोटों की हुई बारिश में तीन लाख 97 हजार 91 मतदाताओं में 80 प्रतिशत मतदाताओें ने 1576 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में डाल दिया।
शाम चार बजे के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रख दिया गया। कुछ मतदान केंद्रों पर मारपीट व फर्जी मतदान करते हुए कुल 15 लोग पकड़े गए।
तृतीय चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान चकिया ब्लाक में सर्वाधिक 80 फीसदी मतदान हुआ, वहीं सदर और बरहनी ब्लाक में 79 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
पूरे दिन डीएम सुरेंद्र विक्रम व एसपी अमित वर्मा बूथों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही मतदान कर्मियों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने का निर्देश देते रहे। सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ।
इस दौरान सुबह के वक्त मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंचकर कतारबद्ध हो गए थे। अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे। वहीं अन्य मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
अधिकांश मतदान केंद्रों पर दोपहर तक 50 फीसदी से अधिक वोटिंग हो चुकी थी। इस दौरान प्रेक्षक वीके वार्ष्णेय, डीएम सुरेंद्र विक्रम व एसपी अमित वर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी।
साथ ही चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर मारपीट व फर्जी मतदान करते हुए कुल 15 लोग पकड़े गए।