{"_id":"eca7ade90b84fe4b2f378951532dd054","slug":"the-20-per-cent-of-private-hire-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीसदी कम हो गया निजी वाहनों का किराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फीसदी कम हो गया निजी वाहनों का किराया
संवाददाता, चंदौली, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Feb 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय पर सोमवार को वाराणसी-चंदौली महानगर बस सेवा यूनियन व आटो, रिक्शा, मैजिक व विक्रम यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
एआरटीओर आरएस यादव ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटने पर यात्री किराए में कमी किए जाने के संबंध में पदाधिकारियों से बात की।
इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम 20 प्रतिशत कम होने की दशा में किराए में भी 20 प्रतिशत कमी करने पर सहमती जताई। इसी आधार पर बैठक में जनपद के विभिन्न मार्गों पर चलने वाले यात्री वाहनों के किराए भी तय किए गए।
पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटने के बाद भी यात्रियों से वाहन चालक पुराने दर पर ही किराया वसूल रहे हैं। इस बात को लेकर जहां आए दिन यात्रियों और वाहन चालकों के बीच तकरार होती है, वहीं कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी समेत परिवहन विभाग के अधिकारियों से की थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एनके सिंह ने एआरटीओ आरएस यादव को यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किराए में कमी कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में चंदौली-वाराणसी महानगर बस सेवा यूनियन एवं आटो, रिक्शा, मैजिक, विक्रम यूनियन के साथ बैठक बुलाई गई।
इसमें एआरटीओ आरएस यादव ने किराया कम करने के संबंध में सभी संगठनों के पदाधिकारियों से बात की। बैठक में निर्णय लिया किया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत 20 फीसदी कम हुई है, लिहाया किराए में भी 20 प्रतिशत की कमी की जाए। इस पर सभी ने सहमती जताई।