फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Terrorist robbed of fifty thousand from car driver

तमंचा सटाकर बदमाशों ने अधेड़ से पचास हजार रुपये लूटे

Sun, 08 Nov 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Terrorist robbed of fifty thousand from car driver
पडा़व। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटेसर में शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे आतंकित कर कार चालक से पचास हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पीड़ित के भाई ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जांच पड़ताल के बाद रात में पुलिस लौट आई। शनिवार को पीड़ित की ओर से तहररीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं से लोग दहशत में है। कटेसर गांव निवासी मोहम्मद लुकमान (50) निजी कार चालक है। पीड़ित के अनुसार उसके पास मौजूद स्कार्पियो गाड़ी पिछले कई दिनों से खराब थी। उसे बनवाने के लिए शुक्रवार की रात सिंधीताली निवासी राजू से पचास हजार रुपये उधार लेकर घर वह घर वापस लौट रहा था। इस दौरान कटेसर बाजार स्थित एक दुकान पर पर अंडा खाने के लिए रुक गया। बताया कि अंडा खाने के बाद जैसे वह आगे गली में पहुुंचा कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंच गए और उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद पचास हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना अपने भाई को दी। उसके भाई ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को उसने इसकी लिखित सूचना जलीलपुर पुलिस चौकी पर दी। इसके बाद पुलिस घटना के बाबत मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में सीओ केपी सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed