फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   terrorism, The main cause of unrest

अशांति का मुख्य कारण आतंकवाद

Thu, 03 Nov 2016 01:11 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 03 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
terrorism, The main cause of unrest
बौद्ध महोत्सव का शुभारंभ करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद के खात्मे में भगवान बुद्ध के संदेश प्रासंगिक हैं। दुनिया में अशांति का मुख्य कारण आतंकवाद है। जिन हाथों में किताबें और कलम होनी चाहिए, उन हाथों में बंदूक दी जा रही है। इसे पड़ोसी देश संरक्षण दे रहा है। केंद्रीय मंत्री बुधवार को घुरहूपुर में आयोजित बौद्ध महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि आतंकवाद को मिटाने के लिए भगवान बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग को आत्मसात करना होगा। भारत के लोगों में करुणा, दया की भावना हमेशा से रही है। बुद्ध ने भी करुणा, दया के साथ मानवता का संदेश दिया है। वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अशोक जैसे चक्रवर्ती राजा भगवान बुद्ध के संदेश का प्रचार-प्रसार कर महान बने। वर्तमान में विश्व के 120 देेेशों में भगवान बुद्ध को मानने वाले लोग हैं। विशिष्ट अतिथि राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि महात्मा बुद्ध की तपोस्थली सारनाथ रही है। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य महान बन सकता है। श्रीलंका से आए भंते अशोक वंश ने कहा कि साधना से मुक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। भगवान बुद्ध ने संसार में दु:ख को देखकर साधना का मार्ग अपनाया और उन्होंने इसी के बल पर ज्ञान प्राप्त किया। इससे पूर्व डॉ. पांडेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, सुभाष सोनकर, साधना सिंह, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, राकेश मौर्य, शारदा प्रसाद, मधु खरवार, डॉ. रामअधार जोसेफ, अजय पांडेय, प्रदीप मौर्य, रजनीश मौर्य, ग्रामप्रधान शिवपूजन यादव, अनिल तिवारी, लोकपति, सोहन चौहान, महेंद्र राजभर आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अशोक वंश और संचालन वशिष्ठ मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed