{"_id":"c43be3ad9bb5c4b41e9173432b4127ed","slug":"ten-km-long-jams-on-the-highway-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दस किमी लंबा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दस किमी लंबा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर औरइया गांव के सामने शुक्रवार की
विज्ञापन
भोर में तीन ट्रकों के एक ही स्थान पर खराब होने से रास्ते पर जाम लग गया।
देखते ही देखते जाम अमड़ा से सैयदराजा तक करीब दस किलोमीटर तक पहुंच गया। शुक्रवार की शाम पांच बजे ट्रकों के हटने के बाद जाम समाप्त हुआ। इस सड़क पर आएदिन वाहनों के खराब होने से जाम लगता रहता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 24 सैयदराजा जमानिया पिछले कई वर्षों से बदहाल है। विशेष कर सैयदराजा से अमड़ा तक सड़कों पर काफी गड्ढे हो गए हैं।
शुक्रवार की भोर में जमानियां की तरफ जा रहा ट्रक औरइया गांव के सामने पेट्रोल पंप के समीप खराब हो गया। खराब ट्रक के समीप ही पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक का गुल्ला टूट गया और वह भी सड़क पर खड़ा हो गया।
इससे सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। खराब ट्रकों के बीच से किसी तरह कुछ वाहन निकलने लगे, लेकिन इस बीच जमानियां की तरफ जाते समय ही दोनों ट्रकों के बीच बालू लदा तीसरा ट्रक गड्ढे में फंस गया।
इस तरह रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। आवागमन बंद होने से शाम तक अमड़ा से सैयदराजा तक करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
सर्वाधिक दिक्कत मरीजों को हुई। जाम को देखते हुए कुछ ट्रक चालक अमड़ा से सकलडीहा मार्ग की ओर मुड़ गए, अन्यथा जाम और लंबा होता। शाम पांच बजे मैकेनिक बुलाकर चालकों ने ट्रकों को सड़क से हटाया।
इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने से आए दिन ट्रक खराब होते हैं तथा जाम की समस्या सामने आती है। इस सड़क पर निर्माण का काम चल रहा है।
हालांकि चार वर्ष में मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।
ट्रक चालकों ने किया प्रदर्शन
कंदवा। सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर जाम में फंसे ट्रक चालकों ने औरइया गांव के समीप दोपहर डेढ़ बजे प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रक चालकों ने लापरवाही के लिए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मार्ग खराब है और आए दिन इस मार्ग पर ट्रक खराब होने से जाम लगता है।
लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। प्रदर्शन में सुनील यादव, राजू यादव, भोला यादव, प्रदीप निषाद, छोटू सिंह, राजबहादुर, गुंजन, अनुज, राजेन्द्र गुप्ता, उमाशंकर आदि रहे।