फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten km long jams on the highway

हाईवे पर दस किमी लंबा जाम

Sat, 21 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 21 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ten km long jams on the highway
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात 12 बजे अमड़ा गांव
विज्ञापन
की पुलिया के पास बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट गया और इसी बीच बगल से गुजर रहा ट्रक भी खराब हो गया।

इससे असना से बरहनी तक दस किमी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह दस बजे समस्या दूर होने पर आवागमन शुरू हो सका।


 बिहार के डेहरी-आनसोन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे एक ट्रक का गुल्ला अमड़ा गांव के समीप एकल पुलिया के पास टूट गया। बगल से निकलने का प्रयास कर रहा दूसरा ट्रक भी खराब हो गया।

 इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस कारण बरहनी से असना गांव तक करीब दस किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया। गुरुवार की रात 12 बजे से लगा जाम शुक्रवार की सुबह दस बजे समाप्त हुआ।

जाम के चलते लोगों और ट्रक चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों से चल रहा है।

35  करोड़ की     लागत से कार्यदायी संस्था गंगा सागर निर्माण कार्य करा रही है। अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
मार्ग पर अमड़ा से लेकर रेवसां
तक बड़े-बड़े गड्ढे हैं।

कई जगहों पर निर्माण सामग्री भी फैली हुई है, जिसके चलते सड़क काफी संकरी हो गई है। वाहन यहां फंस जाते हैं।
इसकी वजह से लोगों को
ेपरेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसका खामियाजा   ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है और आए दिन वाहनों के फंसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed