फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature reached 44 degrees, Tuesday was the hottest day

Chandauli News: 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, सबसे अधिक गर्म दिन रहा मंगलवार

Wed, 11 Jun 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 44 degrees, Tuesday was the hottest day
पीडीडीयू नगर। मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 12 से 14 जून तक जिले में बारिश हो सकती है। बारिश होने पर तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इस बीच मंगलवार जिले में सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही आसमान से आग बरस रही थी। करीब 18 किमी की रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं शरीर को झुलसा दे रही थीं। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के साथ ही लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मंगलवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थाा। तापमान बढ़ने के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। पशु भी प्रचंड गर्मी में परेशान रहे। दोपहर में तेज धूप होने के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। बाजारों में भी कम लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे तेज धूप के साथ गर्म हवा चलने लगी। दोपहर में धूप और गर्म हवा के कारण लोग बेहाल हो गए। सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर और छाता लेकर घरों से निकले। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 12 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश से बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान चंदौली में भी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के साथ ही लू की स्थिति धीरे-धीरे शिथिल पड़ने की संभावना है। बारिश के बाद जिले के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed