फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature dropped by four degrees due to four hours of rain, relief received

Chandauli News: चार घंटे की बारिश से चार डिग्री पारा लुढ़का, मिली राहत

Sun, 30 Jun 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by four degrees due to four hours of rain, relief received
पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी और उमस के बाद शनिवार की शाम चार घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस सीजन की पहली जाेरदार बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गलियों और सड़कों पर जलभराव होने से लोग परेशान रहे। हालांकि खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे चमक उठे। जानलेवा गर्मी और लू से परेशान लोगों को कई दिनों से जोरदार बारिश का इंतजार था। वहीं, पानी के अभाव में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही थी। मानसून के दस्तक देने के बाद अभी तक संतोषजनक बारिश नहीं हो रही थी। शनिवार को दोपहर एक बजे तक तो धूप और उमस से लोग परेशान रहे लेकिन इसके बाद बादल छाने से मौसम बदल गया। करीब दो बजे शाम छह बजे तक झमाझम बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जोरदार बारिश से जिले का न्यूनतम और अधिकतम तापमान चार डिग्री नीचे आ गया। शुक्रवार को अधिकतम 38 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, सड़कों और गलियों में जगह-जगह जलभराव के साथ कीचड़ हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि खेती के लिए यह बारिश संजीवनी से कम नहीं है। खेतों में पानी भरने से धान की नर्सरी का काम अब तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed