फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager dies due to drowning in pond while taking bath

नहाते समय तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Sat, 17 Sep 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in pond while taking bath
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव निवासी गुप्तनाथ के 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांश की शुक्रवार को गांव स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुप्तनाथ के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र दिव्यांश गांव के ही मुन्ना नामक बच्चे के साथ तालाब में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान अचानक पैर फिसलने के चलते वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथी ने दिव्यांश के घर जाकर उसके डूबने की सूचना दी। जानकारी होते परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे। इसके बाद उसे बाहर निकाला और चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन बच्चे के शव को लेकर दाह संस्कार के लिए अपने घर चले गए। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दिव्यांश गांव के ही विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। मां सुशीला व पिता गुप्त नाथ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed