{"_id":"6209417b33412d380068c0d6","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-roller-in-front-of-father-chandauli-news-vns63845712","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में दर्दनाक हादसा: पिता के सामने सड़क की मरम्मत कर रहे रोलर से दबकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में दर्दनाक हादसा: पिता के सामने सड़क की मरम्मत कर रहे रोलर से दबकर किशोरी की मौत
Sun, 13 Feb 2022 11:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:05 PM IST
सार
बिखरी गिट्टी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान किशोरी सड़क निर्माण कर रहे रोलर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चंदौली में सैयदराजा थाना क्षेत्र के मैढ़ी गांव के समीप रविवार को रोलर से दबकर बाइक सवार राधा (10) की मौत हो गई। हादसे में पिता धीरेंद्र प्रताप घायल हो गए। हादसे के बाद पिता शव लेकर चले गए। उन्होंने रोलर चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
इलिया थाना के खखड़ा गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप दोपहर में बेटी राधा के साथ बाइक से चंदौली जा रहे थे। मैढ़ी गांव के समीप निर्माणाधीन सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान राधा सड़क का निर्माण कर रहे रोलर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं पिता भी चोटिल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता के कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार न होने पर बिना पोस्टमार्टम कराये परिजन शव को लेकर चले गए।