फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Team of doctors formed to stop diarrhea

डायरिया रोकने के लिए गठित हुई चिकित्सकों की टीम

Thu, 26 Aug 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Team of doctors formed to stop diarrhea
चंदौल डायरिया का संक्रमण रोकने के लिए सभी सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। टीम को सक्रिय रहने का सख्त निर्देश दिया गया, ताकि सूचना मिलते ही गांव में पहुंचकर इसके रोकथाम में जुट जाए। एक माह पहले धानापुर व शहाबगंज में दो लोगों की और सकलडीहा में एक मौत डायरिया की वजह से हो चुकी हैं। वही सकलडीहा तहसील के सितमपुर गांव में 13 मरीज डायरिया के पाए जाने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की माने तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ जिला स्तर पर टीम का गठन किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 24 घंटे टीम रहेगी । साथ ही सीएमओ के नेतृत्व में जिला स्तर पर तीन पालियों में चिकित्सकों की टीम के साथ सभी व्यवस्थाएं की गई हैं,ताकि आशा, एएनएम व प्रधान की सूचना पर एंबुलेंस के साथ गांव में पहुंचकर उपचार कार्य में जुट जाएं। जो लोग इसकी चपेट में है उनके इलाज और दवा की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है।
विज्ञापन

बारिश के बाद डायरिया के प्रकोप को देखते हुए सीएससी व जिला स्तर पर टीम का गठन किया गया। साथ ही लोगों में इसके बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को डायरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके। डॉ वीपी द्विवेदी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed