{"_id":"573b7d724f1c1b266dac754f","slug":"teachers-welcome-to-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बीएसए का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बीएसए का किया स्वागत
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 18 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में मंगलवार को सदर बीआरसी सभागार में सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों ने नवागत बीएसए चंदना राम इकबाल यादव का स्वागत किया और निवर्तमान बीएसए पीसी यादव को विदाई दी गई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्वागत समारोह में बीएसए सीआरआई यादव ने कहा कि सभी शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति समर्पित रहें। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षण कार्य के प्रति कटिबद्ध हैं। प्रदेश संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व मनोज तिवारी, सत्य नारायन यादव, संतोष यादव, राजेश सिंह आदि ने बुके और स्मृति चिह्न देकर नवागत बीएसए का स्वागत किया और निवर्तमान बीएसए को विदाई दी। इस अवसर पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारी रहे।
विज्ञापन