फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers submit memorandum to MP in protest against TET.

Chandauli News: टीईटी के विरोध शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Thu, 16 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Teachers submit memorandum to MP in protest against TET.
पीडीडीयू नगर में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को पत्रक सौंपते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार को कैलाशपुरी स्थित सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के आवास पर सांसद वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग करते हुए सांसद को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को इससे मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन


संघ के जिला संयोजक आनंद सिंह ने कहा कि पिछले 20 से 25 वर्षों से सेवा दे रहे लाखों अनुभवी शिक्षकों के सामने आजीविका और भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सांसद से इस संबंध में संसद में अध्यादेश या नया कानून लाकर पुराने शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। सांसद वीरेंद्र सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस विषय को केंद्र सरकार और संसद के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे तथा शिक्षकों की समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। इस दौरान यशवर्धन सिंह, प्रदीप सिंह, बाबूलाल मौर्य, गौरव मौर्य, मोहम्मद अकरम, प्रमोद कुशवाहा, रामाश्रय आर्य, सुरेश यादव, रविंद्र यादव, चंद्रकांत सिंह, अवनीश यादव, हंसराज यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed