फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers boycott evaluation of board copies

Chandauli News: शिक्षकों ने किया बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार

Sun, 19 Mar 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers boycott evaluation of board copies
शिक्षकों की समस्याओं से संंबंधित सात सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षकों ने बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। पीडीडीयू नगर, चकिया और चंदौली में बने तीनोंं मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने धरना दिया और नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक बहिष्कार जारी रहेगा। माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के बैनरतले सात सूत्री मांगों के समर्थन में नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह, कृष्णशंकर सिंह,अजय कुमार भारती, असरे आलम, संतोष यादव, सुरेंद्र राम, देवचंद राम, रामउग्रह गुप्ता, रणविजय सिंह, रामविलास यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामानंद सिंह यादव ने और संचालन त्रिभुवन सिंह ने किया। चंदौली संवाददाता के अनुसार मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन कर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तो शिक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान किशोरीलाल, राजेश कुमार, बांके बिहारी, मुन्नी लाल यादव, संजय कुमार सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, छोटे लाल यादव, विजय कुमार, नीरज, संजीव कुमार सिंह, विद्यासागर पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अध्यक्षता वीरेंद्र प्रताप और संचालन प्रेम नारायण सिंह ने किया। चकिया संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शनिवार को शिक्षकों ने आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। बहिष्कार के दौरान शिक्षकों ने कालेज गेट पर धरना दिया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संत सेवक सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, अरविंद कुमार, रजनीश कुमार, वंदना मौर्य, मीनाक्षी, पारसनाथ, श्रीराम सिंह, गोपाल सिंह, नंदलाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed