फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers began encompass

शिक्षकों का धरना शुरू

Tue, 31 Mar 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 31 Mar 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers began encompass
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सभी माध्यमिक शिक्षकों ने
विज्ञापन
सोमवार को बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।


अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद आज तक शिक्षकों के किसी भी समस्या का निवारण नहीं किया गया।

यही नहीं विगत वर्ष कापियों का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों और डिप्टी हेड को अभी तक भुगतान नहीं किया गया। इससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।

मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

अपनी अन्य समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए छह अगस्त 1993 से अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण व वित्त विहीन शिक्षकों मानदेय एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पेंशन एलटी प्रोन्नत वेतनमान में स्नातकोत्तर की बाध्यता समाप्त करने की मांग की।

कहा कि केंद्रीय नेतृत्व कोई फैसला नहीं लेता है, तब तक शिक्षक मूल्यांकन कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान विद्याधर पांडेय, बृजेश सिंह, कैलाश सिंह, ओमप्रकाश चौबे, वीरेंद्र तिवारी, सुनील पांडेय, त्रिभुवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
इनसेट
शिक्षकों के नहीं आने से पसरा रहा सन्नाटा
चंदौली। शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के चलते सोमवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बने मूल्यांकन केंद्र में एक भी कापी नहीं जांची गई।


 राजकीय विद्यालयों से जुड़े मात्र तीन डिप्टी हेड ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मूल्यांकन केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। परीक्षकों व डिप्टी हेड के नहीं आने से बैठक भी नहीं हो पाई।

इस संबंध में उपनियंत्रक मूल्यांकन केंद्र डा. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि विद्यालय में इंटरमीडिएट की दो लाख 47 हजार 12 कापियों का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए 54 डिप्टी हेड और 481 परीक्षक बोर्ड द्वारा नियुक्त किए गए हैं। 15 अप्रैल तक कापियों का मूल्यांकन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

बताया कि नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। वहां 65 डिप्टी हेड और 610 परीक्षक दो लाख आठ हजार कापियों का मूल्यांकन करेंगे। बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर आधी कापियां आ चुकी हैं।  


भूमिगत टेलीफोन तार कटा
चंदौली। नगर के वार्ड नंबर 3, नेहरू नगर में कचहरी के सामने नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण के लिए की गई खोदाई के कारण बीएसएनएल का 50 पेयर वाला भूमिगत तार कट गया। इससे सोमवार को प्रमुख बैंकों से कई विभागों के टेलीफोन, फैक्स व इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं व कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। जानकारी के बाद विभागीय कर्मचारियों ने शाम तक कटे हुए तार को दुरुस्त कर संचार व्यवस्था बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed