{"_id":"5763038f4f1c1b397a11bf0a","slug":"teacher-recruitment-counseling-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग निरस्त
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को समझाती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षकों पर दो सौ पदों के लिए गत 14 जून को हुई काउंसलिंग सूची में गड़बड़ी के कारण निरस्त कर दी गई है। अब यह 17 जून को दोबारा कराई जाएगी। काउंसलिंग के दौरान तमाम धांधली का आरोप लगाते हुए तब अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा भी किया था। जिसके बाद बीएसए ने गुरुवार को काउंसलिंग निरस्त करने की घोषणा की।
इसके पहले गुरुवार को भी काउंसलिंग प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए बीटीसी अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पर जमकर हंगामा मचाया। अभ्यर्थी पूरे दिन कार्यालय पर जमे रहे और सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर मेरिट के आधार पर दो सौ पदों को भरे जाने की मांग करते रहे। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
अभ्यर्थियों का कहना है कि जिले में दो सौ पदों पर नियुक्ति के लिए परिषद की ओर से जारी सूची में व्यापक गड़बड़ी की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी इस समस्या को शासन तक नहीं पहुंचा रही हैं। इससे पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग से वंचित हो जा रहे हैं। साथ ही कहा कि जिलाधिकारी ने पद से सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराए जाने का निर्देश दिया है। लेकिन बीएसए उसका अनुपालन नहीं कर रही हैं। जबकि अन्य जनपदों में पद से अधिक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसी तरह से मनमानी चलती रही तो अभ्यर्थी सड़क पर उतरेंगे। इस बाबत बीसएए चंदना राम इकबाल यादव ने का कहना है कि सूची की गड़बड़ी दुरुस्त कर ली गई है। इस क्रम में 14 मई को हुई काउंसलिंग निरस्त कर दी गई है और अब आगे 17 जून को दोबारा काउंसलिंग कराई जाएगी।