फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher found soaked in blood in office of Inter College in Chandauli dead

UP: घर पर चल रही थी पूजा की तैयारी, स्कूल के कार्यालय में खून से लथपथ मिला टीचर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Sat, 12 Oct 2024 03:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Oct 2024 03:21 PM IST
सार

चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा डोमरी मार्ग पर स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज में एक अध्यापक खून से लथपथ पाया गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Teacher found soaked in blood in office of Inter College in Chandauli dead
मृतक की फाइल फोटो व स्कूल का कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा डोमरी मार्ग पर स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज के कार्यालय में एक अध्यापक खून से लथपथ मिला। यहां से इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा डूंगरी मार्ग पर स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज रामनगर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अशोक पटेल का है। उनका पुत्र रोहित प्रताप सिंह (33) भी इसी विद्यालय में अध्यापक था। शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे घर पर शीतला मंदिर पूजन की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान रोहित घर से स्कूल के लिए निकला। इसके बाद 11:00 बजे के करीब किसी अन्य नंबर से उसके भाई संदीप के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया कि जल्दी से विद्यालय पहुंचो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने मैसेज देर शाम को देखा। इधर, रोहित के काफी देर घर से गायब रहने की वजह से परिजन विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के कार्यालय में रोहित नीचे गिरा हुआ था और उसके सिर से खून बह रहा था। परिजन आनन-फानन उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


वहीं मौके पर जांच के लिए चंदौली के एसपी विनय कुमार सिंह और मुगलसराय इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह पहुंचे। एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed