फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   teacher accused of beating student

अध्यापक पर छात्र को पीटने का आरोप

Thu, 15 Sep 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
teacher accused of beating student
नौगढ़। क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोलाबाद के एक अध्यापक पर छात्र के पिता ने छात्र को बेरहमी से पीटने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पिता ने इसकी तहरीर थाने में दी है। क्षेत्र के देवखत गांव निवासी राजेन्द्र ने बताया कि उसका पुत्र शिवम गुलाब बाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र है। विद्यालय के एक शिक्षक ने बुधवार को उसे बेरहमी से पीटा। आरोप लगाया कि शिक्षक आए दिन छात्र को अपशब्दों का प्रयोग और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता है और गालियां देता है। बताया कि पिटाई से छात्र के दाहिने हाथ में चोट आई है। राजेंद्र ने बताया कि उसने लिखित तहरीर नौगढ़ थाने में दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कि विद्यालय में मंगलवार को प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम ने निरीक्षण किया था। इसके दूसरे दिन बुधवार को ही ऐसी शिकायत आना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed