फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Target Club captured the Shield

टारगेट क्लब ने 104 रनों से जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला

Tue, 31 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Target Club captured the Shield
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में खेले जा रहे प्रो. आदिल जाफरी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को टारगेट क्रिकेट अकादमी ने हिंदुस्तान क्रिकेट अकादमी को 104 रनों से हराकर जीता और विजेता टीम का शील्ड हासिल किया।
विज्ञापन

टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने उतरी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवरों में पांच विकेट खोकर 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से आर्यन ने 74 गेंदों मे 12 चौकों व दो छक्कों के मदद से 95 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं प्रशांत ने 52, सम्राट ने 32 व अमन ने 30 रन बनाए। हिंदुस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से सद्दाम और नीरव ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि नरेंद्र ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदुस्तान क्रिकेट अकादमी की टीम दबाव में बिखरी नजर आई। पूरी टीम 24.3 ओवरों में मात्र 142 रनों पर ढ़ेर हो गई। टीम की तरफ से कुछ संघर्ष करते हुए अभिनव ने 29 गेंदों में 38 रन, अंकुर ने 27 रन व आदर्श ने 19 रन बनाए। टार्गेट क्रिकेट अकादमी की तरफ से हर्ष ने तीन विकेट चटकाए जबकि अमन, विजय व रोहित को 2-2 विकेट मिले। आर्यन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहींशुभम यादव को मैन ऑफ द सीरीज, अमन शर्मा को बेस्ट बैट्समैन व अमन यादव को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा 12 वर्ष के तन्मय को उभरते हुए क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया7। फाइनल मैच में अंपायरिंग सूरज और सोनू सिंह ने की जबकि स्कोरर राहुल सिंह और मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे। मुख्य अतिथि बीपी स्कूल के प्रधानाचार्य किशोर कुमार, विशिष्ट अतिथि दुलहीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज महबूब आलम व सदफ रिजवी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया7 इस मौके पर अमीर शाह, राहिब जाफरी, मल्लू खान, मनोज सिंह रहे। संचालन मुकेश पटेल और धन्यवाद ज्ञापन आयोजक मासूम जैदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed