फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tantrik Mukesh Baba harassed policemen due black film in car issued challan

Chandauli: ‘मैं पत्रकार भी हूं’, तांत्रिक मुकेश बाबा ने पुलिसकर्मियों को हड़काया, लेकर चल दिए कार; VIDEO VIRAL

Sat, 04 May 2024 06:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 May 2024 06:06 PM IST
सार

Chandauli News: नोकझोंक का वीडियो वायरल होने के यातायात महकमे की  किरकिरी शुरू हो गई। महकमे ने आनन फानन में तांत्रिक की गाड़ी का 9500 का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
Tantrik Mukesh Baba harassed policemen due black film in car issued challan
तांत्रिक मुकेश बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तांत्रिक मुकेश बाबा के धौंस के आगे चंदौली यातायात पुलिस बैकपुट पर आ गई। कार में काली फिल्म होने के बाद भी बिना उतारे ही बाबा को जाने दिया। मुकेश बाबा की कार चला रहे चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस, कार में काली फिल्म लगाने और यातायात नियमों का पालन न करने पर 9500 का चालान कर दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार राज्य के चैनपुर थानाक्षेत्र के सिंकदरपुर गांव निवासी तांत्रिक मुकेश बाबा पर वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में जादू, टोना और अंधविश्वास फैलाने को लेकर मुकदमा दर्ज हो चुका है। शुक्रवार की शाम वे अपनी गाड़ी से चकिया तिराहे से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर के चकिया तिराहे पर यातायात पुलिस वाहनों में लगे शीशे पर काली फिल्म को लेकर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान सामने से आ रही मुकेश बाबा की कार के शीशे पर काली फिल्में देख पुलिस ने गाड़ी को रोक दिया, जब गाड़ी रुकी तो उसमें बैठे मुकेश बाबा नीचे उतर गए और कहने लगे कि सिर्फ 40 फीसदी शीशे पर काली फिल्म लगी है।

इतना सुनते ही हेड कांस्टेबल ने कहा कि आप गलत बोल रहे हैं। गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगभग 60 से 80 फीसदी है, इसलिए आपका चालान होगा। इतना सुनते ही बाबा भड़के और गाड़ी साइड लगाकर रोड पर खड़े होकर पुलिस वाले से बहस करने लगे।


बाबा ने कहा कि मेरे गाड़ी का चालान नहीं कर सकते हो। जानते नहीं हो मैं कौन हूं। अभी तुम्हारे सीओ को फोन करूंगा तो पता चल जाएगा। मैं पत्रकार भी हूं और बड़े-बड़े लोगों तक पहुंच है। इसके बाद कांस्टेबल ने गाड़ी छोड़ दी।

यातायात प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि बाबा के बहस के आगे उसे छोड़ दिया गया, लेकिन तुरंत ही काली फिल्म, बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 9500 का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed