फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tableau of Shri Krishna Janmashtami decorated in homes

घरों में सजाई गयी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी

Thu, 13 Aug 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Shri Krishna Janmashtami decorated in homes
चकिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बुद्धवार को भी घरो एवं मंदिरो पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी सजाई गयी। इस दौरान मंदिरो पर भगवान कृष्ण से सम्बन्धित भजनो की धूम रही। इस दौरान लोगो ने कोरोना महामारी को देखते हुए आयोजन को भीड़-भाड़ से दूर रखा। चकिया नगर तथा आस-पास के क्षेत्रो में दूसरे दिन भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। इस दौरान लोगो ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी सजाई जिसमें वसुदेव, देवकी के जेल में रहने तथा कृष्ण जन्म को दर्शाया गया। इस दौरान भक्तो में फलो एवं पंजीरी के साथ ही सिंघाड़े के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरो पर विशेष भजन गायन का आयोजन किया गया। जिसमें मौसमी गीता कजरी गायन की बहार रही। नगर सहित सिकंदरपुर, शिकारगंज, सैदूपुर, उतरौत एवं अन्य ग्रामीण अंचलो में जन्माष्टमी का पर्व कोविड-19 के दिशा-निर्देशो का अनुपालन करते हुए मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed