फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   svaasthy sangathan ke sukh: ke mantr kee chaee rangat

सर्वे भवन्तु सुखिन: के मंत्र की छाई रही रंगत

Wed, 11 Aug 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
svaasthy sangathan ke sukh: ke mantr kee chaee rangat
चकिया। मंगलवार की शाम राजदरी रिजार्ट पर आईएमए चकिया की ओर आयोजित कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों एवं कोरोना के फ्रन्टलाइन वर्कर्स के साथ जिलाधिकारी संजीव सिंह, एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा ने कोरोना के थर्ड वेब को रोकने पर मंथन किया।
विज्ञापन

मंथन के दौरान चिकित्सकों ने जहाँ कोरोना के लक्षणों एवं बचाव के उपायों को इंगित किया, वहीं जिलाधिकारी ने थर्ड वेव को रोकने के लिए जिले में हो रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी और चिकित्सकों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन की जरूरत को बताते हुए सामाजिक दूरी को बनाए रखने को कहा। इस दौरान कोविड के सेकेंड वेव के दौरान दिवंगत हो चुके नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी सहित तमाम लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान आईएमए चकिया के अध्यक्ष डा. बीपी सिंह, महासचिव डा. विवेक प्रताप सिंह, एसीएमओ डा. आरबी शरण, समाजसेवी डा. गीता शुक्ला, पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल, डा. सुधा सिंह, डा. पवन कश्यप, डा. धनंजय सिंह, डा. अल्का पटेल, डा. आर.एन. विश्वकर्मा, डा. रोमा विश्वकर्मा, डा. दिलशाद अली सहित तमाम चिकित्सको एवं समाजसेवियों ने कोरोना के अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed