{"_id":"679d1eeb32c9d0650a0e9826","slug":"survey-of-432-characters-completed-in-75-villages-for-pm-residence-chandauli-news-c-189-1-svns1011-126667-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीएम आवास के लिए 75 गांवों में 432 पात्रों का सर्वे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीएम आवास के लिए 75 गांवों में 432 पात्रों का सर्वे पूरा
विज्ञापन
पात्र व्यक्तियों को ही पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए बरहनी विकास खंड के गांवों में सर्वे का कार्य जारी है। ग्राम पंचायत सचिव के अलावा तीन अन्य विभाग के लोग सर्वे में लगे हुए हैं। अब तक विकास खंड के 75 गांवों में 432 पात्रों का सर्वे हो चुका है। 28 फरवरी तक जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यह कहना है बरहनी के बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय का।
उन्होंने बताया कि पात्र होते हुए भी कतिपय कारणों से पूर्व में आवास से वंचित रह गए लोगों को शासन स्तर से आवास दिया जाना है। पीएम आवास योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपये की राशि आवास निर्माण के लिए शासन स्तर से पात्र व्यक्ति के संबधित बैंक खाते में उपलब्ध कराया जाता है। लाभार्थी को 25 वर्ग मीटर में एक कमरा, बरामदा व रसोईघर का निर्माण कराना है। बताया कि विकास खंड के गांवों से ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा सार्वजनिक बैठक के माध्यम से पूर्व में ही लोगों को आवास के संबध में जानकारी दी जा चुकी है। ग्राम पंचायतों से उपलब्ध सूची में पात्र व अपात्र की जांच ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग व किसान सहायक द्वारा किया जा रहा है। एक विभाग को तीन गांव का सर्वे करना है। सर्वे प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पात्रों की सूची शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर से चयनित पात्र व्यक्तियों के बैंक खाताें में धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।