फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Supply interrupted due to transformer and wire burning, increased troubleSupply interrupted due to transformer and wire burning, increased trouble

्रांसफार्मर व तार जलने से आपूर्ति बाधित, बढ़ी परेशानी

Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Supply interrupted due to transformer and wire burning, increased troubleSupply interrupted due to transformer and wire burning, increased trouble
पीडीडीयू नगर नगर के चतुर्भुजपुर तिराहे पर आपूर्ति के लिए लगाए गए 250 केवी ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार की रात तेल रिसाव के चलते आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूंकर जलने लगा। लोगों को जब तक इसकी जानकारी हुई आग भीषण रुप ले चुकी थी। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर पर बालू फेंक कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाई। आग बुझने के बाद बिजली विभाग ने मशक्कत कर ट्रांसफार्मर को ठीक किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसीक्रम में तार टूटने की दूसरी घटना पटेल नगर कॉलोनी में हुई, यहां कोतवाली के पीछे लगे ट्रांसफार्मर से निकला एलटी तार शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे स्पार्किंग के बाद टूट गया।
विज्ञापन

नगर के काली महाल सहजौर रोड पर चतुर्भुजपुर तिराहे के समीप आपूर्ति के लिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर से सटे कई रिहायशी मकान भी हैं। लोगों की मानें तो विभाग की अनदेखी से ट्रांसफार्मर में आग लगी, क्योंकि काफी समय से ट्रांसफार्मर से तेल का रिसव हो रहा था, इसकी सूचना विभ्ता रहता है। बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे किन्ही कारणों से ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति कटवाने के साथ फायर विभाग को सूचित किया। इसके साथ मोहल्ले के सूरज गुप्ता, राहुल कुमार, प्रेम गुप्ता, प्रदीप चौहान, राज गुप्ता, बाबी, अनिल, रंजन, नीरज रावत आदि ने हिम्मत दिखाते हुए बालू फेंक कर आग बुझाने का प्रयास किया पर असफल रहे। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड मौके पहुंच गई और लोगों की सहायता से आग पर काबू किया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर से तेल रिसता रहता है जिससे हादसे होते हैं। मरम्मत कार्य करने गए बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि केबल बॉक्स में आग लगी थी। ट्रांसफार्मर सुरक्षित है। करीब ढ़ाई तीन घंटे बाद गड़बड़ी दूर कर रात 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed