फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Supervisor's body found hanging from the noose

Chandauli News: फ्लोर मिल में फंदे से लटकता मिला सुपरवाइजर का शव

Tue, 11 Apr 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Supervisor's body found hanging from the noose
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर, फेज वन स्थित एक फ्लोर मिल में सुपरवाइजर अमरनाथ यादव का शव सोमवार की सुबह पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी बड़ी बेटी ने थाने में तहरीर देकर कंपनी प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि छुट्टी न मिलने से वे तनाव में थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना के भाईपुर खुर्द निवासी अमरनाथ यादव (55) औद्योगिक क्षेत्र के फेज वन में स्थित एक एक फ्लोर मिल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वे फ्लोर मिल में ही कंपनी की ओर से दिए गए कमरे में रहते थे। रोजाना की तरह वे रविवार की रात काम खत्म होने पर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह फैक्टरी में पहुंचने में देरी हुई तो साथी कर्मियों को चिंता हुई। कंपनी के कर्मचारी ने कमरे तक पहुंच कर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। कर्मी ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो अमरनाथ पंखे में बंधे फंदे से लटक रहे थे। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। फोरेंसिक टीम ने कमरे का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं सूचना पाकर पहुंचे अमरनाथ के परिवारजनों ने कंपनी प्रबंधन पर अमरनाथ को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चौथी बेटी की शादी के लिए ही करते थे नौकरी
मृतक के भतीजे प्रमोद यादव ने बताया कि अमरनाथ को कोई पुत्र नहीं हैं, चार पुत्रियां हैं। तीन की शादी काफी मेहनत-मजदूरी करके उन्होंने की। चौथी बेटी की शादी के लिए वह यहां नौकरी कर रहे थे। कहा कि कंपनी से छूट़्टी न मिलने से वे परेशान थे। जब साप्ताहिक अवकाश मांगते कंपनी से निकालने की धमकी दी जाती थी। इससे वे तनाव में थे। वहीं मृतक की बड़ी बेटी चिंता ने भी कंपनी प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed