फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student going out after withdrawing money from ATM attacked with knife attempt to snatch money

Chandauli News : एटीएम से पैसे निकाल कर बाहर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, पैसे छिनने का प्रयास

Sat, 08 Mar 2025 05:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 05:10 PM IST
सार

पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में मौजूद एटीएम से रूपए निकालकर बाहर लौट रहे छात्र से छिनैती का प्रयास किया गया। इस पीड़ित पर चाकू से हमला भी किया गया जिसमें उसे हल्की खरोंच आई। हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Student going out after withdrawing money from ATM attacked with knife attempt to snatch money
छिनैती से पीड़ित छात्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पीडीडीयू जंक्शन स्थित सर्कुलेटिंग में हनुमान मंदिर के सामने स्थित एटीएम से रुपए निकाल कर बाहर निकल रहे कक्षा 11वीं के छात्र पर एक रुपए छीनने का प्रयास किया। इस दौरान युवक ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि छात्र के हाथ में हल्की चोट आई।

विज्ञापन


छात्र बाल-बाल बच गया। बाद में छात्र में जीटी रोड किनारे पुलिस को घटना के बारे में बताया। इस दौरान लोगों ने हमलावर युवक को भी पकड़ लिया। पुलिस छात्र और हमलवार को कोतवाली ले गई । पीडीडीयू नगर के महमूदपुर नई बस्ती निवासी और कक्षा 11वीं के छात्र राजन (18) शनिवार को परीक्षा देने के लिए आया था।
विज्ञापन


इस दौरान वहां एटीएम से रुपए निकलने के पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित हनुमान मंदिर के सामने एटीएम से रुपए निकाल रहा था। रुपए निकालकर वह जैसे ही एटीएम के बाहर निकाला तभी एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि लोगों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे मामूली खरोच ही आई। छात्र ने वीआईपी गेट के पास मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताया। बाद में लोगो ने हमलावर युवक को भी पकड़े पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मी दोनों को मुगलसराय कोतवाली ले गए। मुगलसराय कोतवाली थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया का मामला है।



आरोपी को जीआरपी भेज दिया गया। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed