फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   strike today for the Compensation

मुआवजे के लिए अनशन आज से

Mon, 19 Oct 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 19 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
strike today for the Compensation
कोतवाली  क्षेत्र अंतर्गत हृदयपुर नैयापर गांव में कच्ची शराब पीने से दो
विज्ञापन
युवकों की  मौत के बाद परिवार वालों को प्रशासन द्वारा मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा।

ग्रामीणों ने सोमवार से अनशन शुरू करने का एलान किया है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


 हृदयपुर नैयापर गांव में कच्ची शराब पीने से दो युवकों की मौत और दो युवकों के बीमार होने  के मामले में मुआवजा की मांग करते हएु ग्रामीणों ने शुक्रवार से सामूहिक रूप से धरना शुरू कर दिया।

शनिवार को गांव में नायब तहसीलदार सदर पहुंचे भी, लेकिन धरने पर बैठे लोगों से मुलाकात नहीं की। इससे ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ गई है। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार से अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है।

 धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन जानबूझ कर आंदोलन की अनदेखी कर रहा है।

 धरने में राजेश, बबलू कुमार, अशोक  कुमार, रामजी, संजू, पुनवासी,  अजय, धर्मेन्द्र, महेन्द्र प्रताप, संतोष,  जीरा देवी, चंद्रा, लक्ष्मी आदि   रमदेई, लाखी देवी, रामरती देवी, शांति देवी,  विरंजी देवी आदि रहीं।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed